राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी के जन्मदिन पर सेवा और सामाजिक सरोकारों की मिसाल
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी के जन्मदिन पर एमसीबी जिले के चिरमिरी और खड़गवां में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगन्नाथ रथयात्रा में श्रद्धालुओं के बीच हलवा वितरण, स्कूली बच्चों को चॉकलेट-बिस्किट वितरण और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. जमील अंसारी, कोरिया l राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी के जन्मदिन के अवसर पर एमसीबी जिले में सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चिरमिरी और खड़गवां में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा, बच्चों के बीच खुशियां बांटने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया।