नियमितीकरण और बेरोजगारी भत्ते की मांग पर आम आदमी पार्टी का सरकार पर हमला, 1 अगस्त से हस्ताक्षर अभियान
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने राज्य सरकार पर अनियमित कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। पार्टी ने कर्मचारियों का नियमितीकरण, बेरोजगारी भत्ता बहाल करने और सरकारी भर्तियां तेज करने की मांग करते हुए 1 अगस्त से हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की घोषणा की है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण और बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे लाखों कर्मचारी और युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।