चम्पत राय पर व्यक्तिगत टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज उनके साथ खड़ा रहे : विहिप
विश्व हिन्दू परिषद, दुर्ग ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय पर की जा रही व्यक्तिगत टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सनातन समाज से उनके साथ खड़े रहने की अपील की है। विहिप ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहिताश सिंह भुवाल, दुर्ग l विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) जिला दुर्ग ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय पर की जा रही व्यक्तिगत टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित बताया है। संगठन ने सनातन समाज से अपील की है कि वह भ्रम और दुष्प्रचार से दूर रहते हुए संयम बनाए रखे तथा तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाए।