प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली धरमदास की जिंदगी, भोईनाभाठा में मिला पक्का घर
बेमेतरा जिले के ग्राम भोईनाभाठा निवासी धरमदास को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिला है। योजना के अंतर्गत मिली आर्थिक सहायता और मनरेगा के सहयोग से उनका घर तैयार हुआ, जिससे पूरे परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल सका।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले के ग्राम भोईनाभाठा निवासी धरमदास इसका एक उदाहरण हैं, जिनका जीवन इस योजना के माध्यम से बदला है। शासन की आर्थिक सहायता और प्रशासन के मार्गदर्शन से अब उनका परिवार सुरक्षित और पक्के मकान में रह रहा है।