रायपुर नगर निगम और सीड इंडिया के बीच जलवायु अनुकूल शहर विकास के लिए एमओयू
रायपुर नगर पालिक निगम और सीड इंडिया के बीच जलवायु अनुकूलन, पर्यावरण प्रबंधन और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। साझेदारी के तहत हीट एक्शन प्लान, वायु गुणवत्ता, जल संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और हरित अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर नगर पालिक निगम और सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड इंडिया) के बीच जलवायु अनुकूलन, सतत शहरी विकास और पर्यावरण प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य रायपुर शहर के लिए वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित रणनीतियां विकसित करना तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करना है।