ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता, मानव तस्करी मामले का चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत मानव तस्करी के एक मामले में लगभग चार वर्षों से फरार आरोपी को जशपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर शादी के नाम पर बेचने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, रायगढ़ l जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने मानव तस्करी के एक गंभीर मामले में लगभग चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामा चौहान को जशपुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।