कबीरधाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार और 6 आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कबीरधाम जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जारी 8 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की और वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं विवाद और शांति भंग की आशंका को देखते हुए 6 आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम l कबीरधाम जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न प्रकरणों में जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली करते हुए कुल 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।