भाजपा सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेशभर से आए 150 से अधिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। भाजपा ने सहयोग केंद्र को जनता और सरकार के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बताया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संचालित 'सहयोग केंद्र' में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से पहुंचे 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की समस्याएं, सुझाव और आवेदन सुने तथा कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।