ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

रायपुर के बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में आयोजित ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों और पुरुष वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई मुकाबले पांच गेम तक चले, जबकि छत्तीसगढ़ के कई खिलाड़ियों ने भी अगले दौर में जगह बनाकर मेजबान राज्य का मान बढ़ाया।

Jun 26, 2026 - 13:17
 0  2
ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

UNITED NEWS OF ASIA. अम्र्तेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में आयोजित ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 के दूसरे दिन देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न आयु वर्गों और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। कई मुकाबले पांच गेम तक चले, जिससे दर्शकों को उच्चस्तरीय स्क्वैश का रोमांच देखने को मिला।

बालक अंडर-11 वर्ग में हरियाणा के आरुष सरकार, कर्नाटक के अभिक नायक, हरियाणा के आर्यमान सतीजा, दिल्ली के प्रभदीप सिंह, तमिलनाडु के प्रणीश एस.के. और पश्चिम बंगाल के लवित बहेती ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। वहीं छत्तीसगढ़ के ईशाभ सुराना और इवान दुबे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

बालिका अंडर-11 वर्ग में महाराष्ट्र की नव्या गुप्ता, तमिलनाडु की नव्या खत्री, हरियाणा की सायना यादव, तमिलनाडु की आर्या अग्रवाल, दिल्ली की सायरा तयाल और जम्मू-कश्मीर की चंचल उरांव ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।

बालक अंडर-13 वर्ग में तमिलनाडु के लखवंथ ए.पी., दिल्ली के नील नमन और विहान कोहली, राजस्थान के जेन अली, महाराष्ट्र के कृषिव मित्तल तथा तिलकवीर कपूर सहित कई खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। बालिका अंडर-13 वर्ग में चित्राक्षी अरोड़ा, आश्रया अशोक कुमार, सीरत घुमन, रुही लोढ़ा, कीरत देओपा, आराधना सिंह और मिराया पटेल ने शानदार प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया।

अंडर-17 वर्ग में पश्चिम बंगाल के वीर बेरी, कर्नाटक के सिद्धार्थ रामदास, तमिलनाडु के धर्षण के. और इजाज़ मोहम्मद के साथ छत्तीसगढ़ के रेयांश कुलश्रेष्ठ और दिव्यम उपाध्याय ने भी प्रभावशाली जीत दर्ज कर स्थानीय दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

अंडर-19 वर्ग में उत्तरप्रदेश के समर जैशल, छत्तीसगढ़ के यश परमार और जिनांश जैन, दिल्ली के गुन्निन सिक्का, तमिलनाडु के जाद गनी तथा उत्तरप्रदेश के अंकित पटेल ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। जिनांश जैन ने दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में हराया।

पुरुष वर्ग के राउंड ऑफ-64 मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर के प्रियांशु कुमार, मध्यप्रदेश के कृष्णा मिश्रा, महाराष्ट्र के दीपक मंडल, उत्तरप्रदेश के करण यादव, छत्तीसगढ़ के प्रभात मिंज, मध्यप्रदेश के कुनाल सिंह, उत्तरप्रदेश के युशा नफीस, एसएससीबी के रणजीत सिंह और आर्यन प्रताप सिंह सहित कई खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के आगामी चरणों में देश के शीर्ष खिलाड़ी खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी प्रतिदिन प्रतियोगिता का आनंद ले रहे हैं और अगले दौर के मुकाबलों को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।