शिक्षा विभाग में 3.80 करोड़ की खरीदी पर गड़बड़ी, वरिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग में लगभग 3.80 करोड़ रुपये की खरीदी में अनियमितताओं की शिकायत पर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ लेखा परीक्षक रोशन कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में बिना निविदा खरीदी, नियमों के उल्लंघन और ई-मानक पोर्टल के दुरुपयोग सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. जीके कुर्रे, सक्ती l शिक्षा विभाग में लगभग 3.80 करोड़ रुपये की खरीदी में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ लेखा परीक्षक रोशन कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने यह निर्णय प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद लिया। इस कार्रवाई को सरकारी खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।