बतौली दौरे पर कलेक्टर अजीत वसंत, स्कूलों-आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड में कलेक्टर अजीत वसंत ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पहाड़ी कोरवा आश्रम, पीएम जनमन आवास, सड़क और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही मिलने पर सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षक, खेल सामग्री और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. आकश सोनकर, सरगुजा l सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड में कलेक्टर अजीत वसंत ने शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय संस्थानों का व्यापक निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पहाड़ी कोरवा आश्रम, पीएम जनमन आवास, पीएम जनमन सड़क, गली प्लग स्टोन स्ट्रक्चर सहित कई विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे