15 अगस्त समारोह की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, सीईओ ने समय पर व्यवस्था पूरी करने के दिए निर्देश
कवर्धा में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण कर मंच, पंडाल, बैठक, पेयजल, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कवर्धा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियां तेजी से जारी हैं। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में किया जाएगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार समारोह को गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।