यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, गौवंश संरक्षण सहित कई मांगें रखीं
यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर गौवंश संरक्षण, चारागाह भूमि, पशुपालकों को आर्थिक सहायता, बिना गारंटी पशुपालन ऋण और गौ सेवा आयोग में प्रतिनिधित्व सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर गौवंश संरक्षण, पशुपालकों की समस्याओं और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में गौवंश की सुरक्षा और पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।