उरला थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत मेटल पार्क स्थित छपरा ढाबा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में मेटल पार्क स्थित छपरा ढाबा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।