शराब के लिए जबरन पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगने और पैसे देने से मना करने पर दुकान संचालक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगने और दुकान संचालक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दुकान संचालक से पैसे मांगने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और डंडे से मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, सासाहोली में गोपाल पेट्रोल पंप के पास दुकान संचालक सूरज पात्रे अपनी डेली नीड्स की दुकान चलाता है। 23 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने शराब पीने के लिए दुकान संचालक से जबरन पैसे की मांग की।
पैसे देने से मना करने पर की मारपीट
दुकान संचालक सूरज पात्रे ने जब पैसे देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए।
पीड़ित की रिपोर्ट पर तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 415/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की पतासाजी की।
दो आरोपी पुलिस अभिरक्षा में लिए गए
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सासाहोली निवासी तरुण कुमार यदु और छबी निषाद को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए लकड़ी के डंडे को भी जब्त किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण कुमार यदु, पिता शिवलाल यदु, उम्र 22 वर्ष, निवासी सासाहोली, थाना तिल्दा नेवरा तथा छबी निषाद, पिता बल्लू निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी सासाहोली, थाना तिल्दा नेवरा के रूप में हुई है।
न्यायालय में पेशी के बाद जेल दाखिल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जब्त किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।