उपक्षेत्र स्तरीय ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम कोरमुड में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

गोंडवाना समाज उपक्षेत्र बरबाधा द्वारा नवाखाई ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम का आयोजन कोरमुड में किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बूढ़ा देव और जिम्मेदारिन याया की अर्जी कर नए अन्न के आगमन का उत्सव मनाया गया। समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक नृत्य, प्रणाम और आशीर्वाद के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

Oct 3, 2026 - 12:54
 0  2
उपक्षेत्र स्तरीय ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम कोरमुड में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l गोंडवाना समाज उपक्षेत्र बरबाधा द्वारा नवाखाई ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम कोरमुड में हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने परंपरा के अनुसार बूढ़ा देव एवं जिम्मेदारिन याया की अर्जी कर नए अन्न के आगमन का उत्सव मनाया। इस दौरान लया लयोर द्वारा मांदर की थाप पर रेला पाटा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक महिला और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस परंपरा के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गांवों से बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी, गायता, पटेल, ठाकुर और ग्रामीणजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंडवाना सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष साधुराम नेताम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना समाज उपक्षेत्र बरबाधा के उपक्षेत्र अध्यक्ष धांधू राम नेताम ने की। विशेष अतिथि के रूप में बिन्दा नेताम, संरक्षक पीला राम कोर्राम, मौसमी मंडावी, जनपद सदस्य तथा सरपंच महेश नेताम और कमितला धुर्व सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। रुक्मणी मरकाम भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि साधुराम नेताम ने समाज को संबोधित करते हुए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और गरीबी को दूर करने के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से पढ़ाई को लेकर ऊंची सोच रखने तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने आकर्षक और शिक्षा प्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज की परंपरा, संस्कृति और शिक्षा के महत्व को सामने रखा गया। मांदर की थाप और पारंपरिक रेला पाटा ने कार्यक्रम के माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में माखन धुवा, सुशीला नागेश, फूलसिंह सोरी, बृजलाल नेताम, बीजू राम नेताम, सन्तू मरकाम, खेमराज धुव, डामन कोर्राम, नन्दलाल मरकाम, शिवराज मरकाम, भगवती सोरी और कनक भास्कर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। विभिन्न गांवों से पहुंचे गायता, पटेल, ठाकुर और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम के माध्यम से नई फसल और नए अन्न के आगमन का स्वागत किया गया। आयोजन में पारंपरिक मान्यताओं के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को भी प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम का संचालन आत्माराम सोरी और जीवन नेताम, सचिव द्वारा किया गया।