NEET री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा कदम
NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि कुछ चैनलों के जरिए फर्जी पेपर लीक और ठगी की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
UNITED NEWS OF ASIA. NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने परीक्षा की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह कदम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के आधार पर उठाया गया है, ताकि परीक्षा से जुड़ी भ्रामक और फर्जी जानकारियों के प्रसार पर रोक लगाई जा सके।