सिहावा पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को किया सतर्क
एस पी धमतरी भावना पाण्डेय के दिशा निर्देश मे एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी सिहावा थाना प्रभारी चक्रधर बाघ एवं साइबर सेल धमतरी की टीम ने सिहावा थानान्तर्गत बडा ग्राम पंचायत बेलरगाव , घठुला मे सामाजिक महिला समूह व चौक चौराहे मे आम लोगो को साईबर जागरूक का संदेश देते हुए करते हुए कहा कि अनजान लोगों के भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें, OTP या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें और मोबाइल का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतें।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l सिहावा साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिहावा पुलिस द्वारा क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आम लोगों को सतर्क किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पाण्डेय के दिशा-निर्देश पर एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, सिहावा थाना प्रभारी चक्रधर बाघ और साइबर सेल धमतरी की टीम ने सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलरगांव और घठुला में सामाजिक महिला समूहों, चौक-चौराहों और आम लोगों के बीच पहुंचकर साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी दी।