श्रावण महोत्सव की तैयारियां तेज, भोरमदेव मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा
कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में श्रावण महोत्सव और मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बैठक की। 3 अगस्त को बूढ़ा महादेव से भोरमदेव तक प्रस्तावित पदयात्रा सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर में आयोजित होने वाले श्रावण महोत्सव और वार्षिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूरे श्रावण माह के आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर गोपाल वर्मा ने भोरमदेव मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।