'SP मेरा दोस्त है...' कहकर नशे में युवक ने मचाया आतंक, कार से 5 लोगों को मारी टक्कर
मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित तौर पर नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार मारुति कार से कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक और एक युवती घायल हुए हैं। घटना के बाद आरोपी ने खुद को एसपी का दोस्त बताते हुए धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
UNITED NEWS OF ASIA, मध्य प्रदेश के सागर जिले में हिट एंड रन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के सामने कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार मारुति कार से जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने कई वाहनों को टक्कर मारने के साथ-साथ लोगों को भी अपनी कार की चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।