भारी बारिश में भी जारी है योग साधना, शारदा संगीत महाविद्यालय में नियमित लग रहा योग वर्ग
कवर्धा के शारदा संगीत महाविद्यालय में पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष एवं योग गुरु सुरेश चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में भारी बारिश के बावजूद नियमित योग वर्ग आयोजित किया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर स्वास्थ्य और फिटनेस का लाभ उठा रहे हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कवर्धा में लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद योग के प्रति लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। शहर स्थित शारदा संगीत महाविद्यालय में पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष एवं योग गुरु सुरेश चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में नियमित योग वर्ग का आयोजन लगातार जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहरवासी यहां पहुंचकर योग और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।