राजा ऑटोमोबाइल में हुआ दिवाली बम्पर ड्रा धमाका, 9 विजेता ग्राहकों को मिले आकर्षक पुरस्कार

कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर में स्थित राजा ऑटोमोबाइल द्वारा आयोजित दिवाली बम्पर ड्रा धमाका के तहत लक्की ड्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 9 विजेता ग्राहकों को बाइक सहित विभिन्न आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। आयोजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Feb 21, 2026 - 16:24
 0  5
राजा ऑटोमोबाइल में हुआ दिवाली बम्पर ड्रा धमाका, 9 विजेता ग्राहकों को मिले आकर्षक पुरस्कार

UNITED NEWS OF ASIA. राजकुमार भारद्वाज, कोंडागांव | जिले के फरसगांव नगर में स्थित राजा ऑटोमोबाइल द्वारा आयोजित “दिवाली बम्पर ड्रा धमाका” कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को राजा ऑटोमोबाइल बाइक शोरूम परिसर में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए आयोजित लक्की ड्रा के माध्यम से कुल 9 विजेता ग्राहकों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिवाली पर्व के अवसर पर ग्राहकों को प्रोत्साहित करना तथा वर्षों से मिल रहे सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करना रहा।

लक्की ड्रा के तहत प्रथम पुरस्कार एचएफ डीलक्स बाइक ग्राम बड़ेठेमली निवासी हीरा सिंह पांडे को प्रदान किया गया। वहीं अन्य पुरस्कारों में वाशिंग मशीन भवन राम पटेल (ग्राम पासंगी), एलईडी टीवी सचिन कुमार (ग्राम बरकई), कूलर सरादु राम नेताम (ग्राम पलोरा भर्रीपारा), मिक्सर ग्राइंडर जितेंद्र कुमार मरकाम (ग्राम ओडरी), इंडक्शन चूल्हा चरण सिंह नेताम (ग्राम पाटला), टेबल फैन मनीषा शोरी (कोंडागांव), चाय मग बीरसिंह (ग्राम गट्टीपलना) तथा आयरन चैन सिंह कोर्राम (ग्राम भंडारवंडी) को दिया गया।

इस अवसर पर राजा ऑटोमोबाइल के संचालक रणजीत सिंह बदेशा ने सभी विजेता ग्राहकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के निरंतर सहयोग और विश्वास के कारण ही आज राजा ऑटोमोबाइल को क्षेत्र में एक अलग पहचान मिली है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर सेवा, उचित मूल्य और आकर्षक योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, पार्षद विजय लांगड़े, लक्की जायसवाल, प्रहलाद कुंजाम, सरबजीत सिंह बदेशा, चम्पा पांडे, राजा बदेशा, देव बदेशा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्राहक उपस्थित रहे।

लोगों ने इस आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल ग्राहकों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता ग्राहकों के साथ स्मृति चित्र भी लिए गए।

गौरतलब है कि कोंडागांव जिले में राजा ऑटोमोबाइल लगातार ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और पर्व विशेष योजनाएं आयोजित करता रहा है। दिवाली बम्पर ड्रा धमाका कार्यक्रम भी उसी कड़ी का हिस्सा रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।