रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक राजेश मूणत ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने नगर निगम के जोन 1, 5, 7 और 8 के 20 वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जलभराव, पेयजल, स्वच्छता, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, अवैध निर्माण और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित बैठक में विधायक राजेश मूणत ने नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस समीक्षा बैठक में नगर निगम के जोन 1, 5, 7 और 8 के अंतर्गत आने वाले 20 वार्डों के विकास कार्यों की करीब पांच घंटे तक विस्तार से समीक्षा की गई।