रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौत
रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित कुकरीपारा सर्वोदय स्कूल के पास सोलर पैनल असेंबल करते समय 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l राजधानी रायपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे दो कर्मचारियों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुकरीपारा स्थित सर्वोदय स्कूल के पास हुई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।