रायपुर के लालपुर फल मंडी में निगम की कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाकर नाली की सफाई कर निकासी व्यवस्था सुधारी
रायपुर नगर निगम के जोन-10 ने लालपुर फल मंडी मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए और नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर सफाई कराई। बारिश के दौरान जलभराव रोकने और गंदे पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर नगर पालिक निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाने और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर निगम के जोन-10 क्षेत्र अंतर्गत लालपुर फल मंडी मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया। साथ ही नाली पर किए गए अतिक्रमण को तोड़कर उसकी सफाई कराई गई, जिससे गंदे पानी की निकासी सुचारु हो सके।