जनसेवा, शिक्षा और खेल प्रतिभाओं का सम्मान, 33 क्रिकेट टीमों को मिली क्रिकेट किट
रायपुर में मां आदिशक्ति महिला सेवा समिति और उत्कल समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवियों, खिलाड़ियों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा ने 33 क्रिकेट टीमों को क्रिकेट किट वितरित कर युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर स्थित विमतारा हॉल, मधु पिल्ले चौक में मां आदिशक्ति महिला सेवा समिति और उत्कल समाज के संयुक्त तत्वावधान में आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।