'दिशा' बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल सख्त, जल संरक्षण, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर बड़े फैसले
रायपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जल संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण और ग्रामीण विकास को लेकर कई अहम निर्देश दिए। बैठक में 8,800 विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री टंक राम वर्मा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, कलेक्टर गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।