31वीं पटना जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आईटीसी क्लब बना ओवरऑल चैंपियन
पटना के खेल भवन, राजेंद्र नगर में आयोजित 31वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में इंडियन ताइक्वांडो क्लब (आईटीसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, 16 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l पटना के खेल भवन, राजेंद्र नगर में 11 और 12 जुलाई 2026 को आयोजित 31वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में इंडियन ताइक्वांडो क्लब (आईटीसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल टीम चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्लबों और संस्थानों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में आईटीसी क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 45 पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। क्लब ने 16 स्वर्ण, 16 रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए, जिसके आधार पर लगातार पांचवें वर्ष ओवरऑल टीम चैंपियन का खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।