मेरा भारत बजट खोज समापन समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का संबोधन, युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

रायपुर में आयोजित मेरा भारत बजट खोज समापन समारोह के समापन समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को बजट की समझ और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की नींव युवा शक्ति पर टिकी है।

Apr 14, 2026 - 14:36
Apr 14, 2026 - 17:33
 0  3
मेरा भारत बजट खोज समापन समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का संबोधन, युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में मेरा भारत बजट खोज समापन समारोह के आयोजित में भव्य समापन समारोह में युवाओं के उत्साह और ऊर्जा का विशेष प्रदर्शन देखने को मिला। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने संबोधित किया। उन्होंके ने अपने उद्बोधन में ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और उन्हें समावेशी एवं सतत विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।


नवा रायपुर स्थित IIIT में आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने प्रभावशाली संबोधन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने देशभर के 12 लाख और छत्तीसगढ़ के 30 हजार युवाओं में से चयनित 471 प्रतिभागियों को “आर्थिक दूत” बताते हुए बधाई दी।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बजट को समझना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से सवाल करते हुए कहा कि क्या वे कभी यह समझने की कोशिश करते हैं कि बजट क्या होता है, कैसे बनता है और उसमें पैसा कहाँ से आता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण साधन है।


उन्होंने युवाओं को यह भी समझाया कि अक्सर लोग सरकार की आलोचना तो करते हैं, लेकिन उसके पीछे के कारणों और व्यवस्थाओं को समझने का प्रयास नहीं करते। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ की आबादी के लिए बजट तैयार करना एक बड़ी चुनौती है और इसमें कई पहलुओं का ध्यान रखना पड़ता है।

अग्रवाल ने भारत की आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत विश्व के समृद्ध देशों की तुलना में अधिक स्थिर और सुखी देश है। उन्होंने भारतीय परिवारों की बचत की परंपरा को इसकी मजबूती का एक बड़ा कारण बताया।


विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि देश में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है। फ्लाईओवर, एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेन और बुलेट ट्रेन जैसी परियोजनाएं इसी का उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि यह सब टैक्स के माध्यम से प्राप्त धन से संभव होता है और युवाओं को आम नागरिकों को यह समझाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। IIM, IIT, AIIMS और HNLU जैसे संस्थानों की स्थापना से राज्य को नई पहचान मिली है। साथ ही मेडिकल कॉलेजों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है।


कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, IIIT निदेशक डॉ. ओपी व्यास, जिला पंचायत सीईओ विश्रंजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह आयोजन युवाओं को न केवल बजट की समझ देने का माध्यम बना, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त मंच भी साबित हुआ।