मोरवा वार्ड-10 की राशन दुकान पर हंगामा, राशन वितरण में अव्यवस्था के आरोप
सिंगरौली के मोरवा वार्ड क्रमांक 10 की उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण को लेकर सोमवार को हंगामा हुआ। महीने के अंतिम दिन बड़ी संख्या में हितग्राही राशन लेने के लिए दुकान के बाहर इंतजार करते रहे। हितग्राहियों ने दुकान देर से खुलने, राशन पर्ची काटने से इनकार करने और कई दिनों से चक्कर लगाने के आरोप लगाए। कुछ लोगों ने कोटेदार पर शराब के नशे में दुकान खोलने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से जांच और राशन वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की l
UNITED NEWS OF ASIA. आदर्श तिवारी, सिंगरौली l मोरवा वार्ड क्रमांक 10 स्थित उचित मूल्य दुकान पर सोमवार को राशन वितरण को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। महीने के आखिरी दिन बड़ी संख्या में हितग्राही राशन लेने के लिए दुकान के बाहर इंतजार करते दिखाई दिए। लंबे समय तक इंतजार के बाद भी राशन वितरण व्यवस्था सुचारू नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी गई।