मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा में नशे का ‘जाल’, दो बहनें युवाओं को परोस रहीं मौत के इंजेक्शन!

मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा इलाके में प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन की कथित बिक्री को लेकर सनसनी फैल गई है। वार्ड क्रमांक 04 में दो युवतियों पर किशोरों और युवाओं को नशा उपलब्ध कराने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Feb 24, 2026 - 19:57
 0  66
मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा में नशे का ‘जाल’, दो बहनें युवाओं को परोस रहीं मौत के इंजेक्शन!

UNITED NEWS OF ASIA. प्रदीप पाटकर, ​मनेंद्रगढ़। कोयलांचल क्षेत्र के मनेंद्रगढ़ अंतर्गत मौहारपारा इलाके से नशे के एक ऐसे काले कारोबार की खबर सामने आ रही है, जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर ०4 में दो सगी बहनें मिलकर धड़ल्ले से नशे के इंजेक्शन का व्यापार कर रही हैं, जिससे इलाके के किशोर और युवा तेजी से अपराध की दलदल में धंसते जा रहे हैं।​बाहर से आता है 'सफेद जहर'​सूत्रों का दावा है कि दो युवतियां शहर के बाहर से प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन लाकर स्थानीय स्तर पर खपा रही हैं। बताया जा रहा है कि इनके निशाने पर 16 से 20 साल के स्कूली छात्र और युवा हैं। इस नशे की लत इतनी खतरनाक है कि इसे खरीदने के लिए युवा घर में चोरी, राहजनी और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं।

​धमकी और रसूख का खेल

​इलाके के लोगों में इस कदर खौफ है कि कोई भी खुलकर सामने आने को तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, ये आरोपी महिलाएं विरोध करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती हैं। चर्चा यह भी है कि वे स्थानीय स्तर पर कुछ 'प्रभाव' का हवाला देकर पुलिस की कार्रवाई से बचने का दावा करती हैं, जिससे आम जनता में दहशत का माहौल है।

​वीडियो साक्ष्य आने की चर्चा

​खबर है कि इलाके के कुछ जागरूक लोगों ने गुपचुप तरीके से इन महिलाओं द्वारा इंजेक्शन बेचते हुए वीडियो फुटेज भी जुटा लिए हैं। इन साक्ष्यों को पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुँचाने की तैयारी चल रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस केवल गश्त तक सीमित न रहे, बल्कि इस गिरोह की जड़ पर प्रहार करे ताकि मौहारपारा को 'नशा मुक्त' बनाया जा सके।

​अब देखना यह होगा कि एमसीबी (MCB) पुलिस इस "नशे की सौदागर" बहनों के खिलाफ क्या ठोस कदम उठाती है।