रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की 30वीं किस्त, राधिका बाई के लिए दोगुनी हुई त्योहार की खुशी
कबीरधाम जिले के राजानवागांव की राधिका बाई को रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिली। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए की सहायता राशि से उन्हें घरेलू जरूरतों में आर्थिक सहारा मिल रहा है। इस बार उन्होंने किस्त की राशि से राखी और मिठाई खरीदकर परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने की तैयारी की है।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम जिले के ग्राम राजानवागांव निवासी राधिका बाई के लिए इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास खुशियां लेकर आया है। महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त उन्हें रक्षाबंधन से पहले प्राप्त हुई है। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए की सहायता राशि से राधिका बाई को घरेलू जरूरतों में आर्थिक सहारा मिल रहा है। इस बार त्योहार से पहले राशि मिलने के कारण उन्होंने राखी और मिठाई खरीदकर परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने की तैयारी की है।
राधिका बाई अपने पति के साथ खेती और मजदूरी के जरिए परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती हैं। मौसम के अनुसार वह भुट्टा बेचकर भी अतिरिक्त आय अर्जित करती हैं। सीमित आमदनी के बीच महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि उनके लिए छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त खाते में आने से उनकी खुशी और बढ़ गई है।
राधिका बाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बार राखी का त्योहार है और किस्त भी राखी से पहले आ गई है। अब वह इस राशि से राखी और मिठाई खरीदकर परिवार के साथ त्योहार मनाएंगी। उन्होंने विष्णु भइया को भी रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की चिंता करने और उनके लिए योजना शुरू करने से उन्हें आर्थिक मदद मिल रही है।
राधिका बाई का कहना है कि महतारी वंदन योजना की राशि सीधे बैंक खाते में आने से छोटी जरूरतों के लिए होने वाली आर्थिक परेशानी कम हुई है। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए की सहायता राशि घरेलू खर्च में उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने योजना को महिलाओं के लिए मददगार बताते हुए कहा कि यह राशि जरूरत के समय काफी काम आती है।
रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का पर्व है। ऐसे में त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने से राधिका बाई जैसी महिलाओं के लिए अपनी जरूरतें पूरी करना आसान हो रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाएं घरेलू खर्चों में सहयोग करने के साथ अपनी आवश्यकताओं को भी पूरा कर पा रही हैं।
राधिका बाई के लिए महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि त्योहार की खुशियों में अपनी भागीदारी निभाने का अवसर भी लेकर आई है। उन्होंने सहज अंदाज में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “विष्णु भइया हर महीना ल तिहार जइसन बना देथें।” रक्षाबंधन से पहले मिली राशि के बाद अब वह परिवार के साथ राखी का त्योहार मनाने की तैयारी में जुटी हैं।