सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक पर लोहारा पुलिस की कार्रवाई

कबीरधाम जिले के लोहारा में सोशल मीडिया पर भारतीय संविधान से संबंधित भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की। केस को BNSS की धारा 170 के तहत SDM न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Nov 17, 2025 - 18:13
 0  11
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक पर लोहारा पुलिस की कार्रवाई

 UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम  | जिले के सैकड़ों लोहारा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भारतीय संविधान से संबंधित भड़काऊ और अनुचित टिप्पणी वाले वीडियो को पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सोमवार को थाना लोहारा पुलिस ने वीडियो के वायरल होने और समाज के कुछ लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने पर युवक को पूछताछ के लिए तलब किया।

युवक की पहचान गणेश तिवारी (27 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 9 सैकड़ों लोहारा के रूप में हुई है, जो स्थानीय रूप से तालाब पार रोड किनारे पान ठेला संचालित करता है। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार युवक सहयोग नहीं कर रहा था और लगातार आपत्तिजनक व्यवहार प्रदर्शित कर रहा था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उसके विरुद्ध BNSS की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत इस्तगाशा क्रमांक 62/216/2025 तैयार किया।

पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजने का आदेश दिया गया। कार्रवाई में सउनि बलदाऊ भट्ट, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण अनंत, बिनेश पोर्ते और दुर्गेश टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।