आज पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी स्वामी करपात्री जी मैदान, कवर्धा में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुईं।
कवर्धा के स्वामी करपात्री जी मैदान में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए विजेता एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। विधायक ने खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी स्वामी करपात्री जी मैदान, कवर्धा में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुईं।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी संभागों से आए उत्कृष्ट एवं विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और समस्त सहभागी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में संघर्ष, सहयोग और सफलता के मूल्यों को सशक्त करती हैं।
इस आयोजन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू जी, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू जी, मोतीराम चंद्रवंशी जी, पंडरिया जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू जी सहित वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, शिक्षकगण एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।