30 जुलाई को कबीरधाम की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, जीपीडीपी 2026-27 की योजना पर होगा मंथन
कबीरधाम जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 30 जुलाई को विशेष ग्राम सभा आयोजित होगी। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 के निर्माण, कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑनलाइन पोर्टलों पर अपलोड सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कबीरधाम जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 30 जुलाई 2026 को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आदेश जारी करते हुए सभी जनपद पंचायतों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। विशेष ग्राम सभा का आयोजन 16वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने के उद्देश्य से किया जाएगा।