परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर का शानदार प्रदर्शन, नीट 2026 में 11 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
नारायणपुर के परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर ने नीट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 102 विद्यार्थियों में से 11 ने परीक्षा क्वालीफाई की, जबकि भावनी मांझी का शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। जिला प्रशासन ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया।
UNITED NEWS OF ASIA. संतोष मजुमदार, नारायणपुर l नारायणपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर, गरांजी ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। नीट 2026 परीक्षा के घोषित परिणामों में इस कोचिंग सेंटर के 11 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और बेहतर शैक्षणिक वातावरण की भी सफलता मानी जा रही है।