कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट गिरोह का किया पर्दाफाश, 12.50 लाख के नकली नोट समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम जिले में नकली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बोडला थाना क्षेत्र की चौकी पोंडी और साइबर टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 12.50 लाख रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल फोन और एक ईवी कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी जुलाई 2026 से किराये के मकान में कलर प्रिंटर के जरिए नकली नोट तैयार कर रहे थे। 3.75 लाख रुपये की उधारी लौटाने के नाम पर नकली नोटों की डिलीवरी किए जाने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम। जिले में नकली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोडला थाना क्षेत्र की चौकी पोंडी पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 12.50 लाख रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल फोन और एक ईवी कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी जुलाई 2026 से कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट तैयार कर उन्हें वास्तविक मुद्रा के रूप में चलाने की कोशिश कर रहे थे।