जशपुर में वर्चुअल शादी कर ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला — दो आरोपी गिरफ्तार

जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में वर्चुअल शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी कुंदन राज को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था, अब फरार दूसरा आरोपी दिलीप चौहान को कुनकुरी क्षेत्र से पकड़ा गया है।

Nov 13, 2025 - 16:00
 0  22
जशपुर में वर्चुअल शादी कर ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला — दो आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. आकाश सोनकर, जशपुर | जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से वर्चुअल शादी के नाम पर ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

वर्ष 2021 में बिहार निवासी कुंदन राज नाम के युवक ने मोबाइल के माध्यम से एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की। उसने आत्महत्या की धमकी देकर युवती को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसा लिया और वीडियो कॉल पर वर्चुअल शादी की। इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल के जरिए युवती का अश्लील वीडियो बना लिया।

आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को अपने दोस्त के साथ “सुहागरात” मनाने के लिए मजबूर किया। वर्ष 2021 में उसका साथी दिलीप चौहान, जिसने फर्जी नाम दीपक यादव बताकर लड़की के घर पहुंचा, ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को कुंदन राज ने लाइव वीडियो कॉल पर देखा और रिकॉर्ड किया।

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने अपनी बड़ी बहन के साथ जाकर थाना दुलदुला में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 354(क)(ग), 376(2)(n), 509(ब) एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4, 6, 12 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 (B) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

वर्ष 2022 में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुंदन राज को पटना (बिहार) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, उसके कब्जे से मोबाइल और वीडियो क्लिप भी जप्त की गई थी। वहीं दूसरा आरोपी दिलीप चौहान घटना के बाद से फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में गोवा, बिहार और जशपुर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही थी।

अंततः मुखबिर की सूचना और तकनीकी टीम की मदद से आरोपी को कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।