बारिश के मौसम में पकौड़ों से हटकर ट्राई करें कटहल के कबाब, घर पर बनाएं स्वादिष्ट स्नैक
अगर बारिश के मौसम में रोज-रोज पकौड़े और समोसे खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कटहल के कबाब ट्राई करें। बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम ये कबाब स्वाद के साथ सेहत का भी बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें घर पर आसानी से कम समय में तैयार किया जा सकता है।
UNITED NEWS OF ASIA. बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, रिमझिम फुहारें और गरमा-गरम चाय का आनंद लेकर आता है। ऐसे मौसम में कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा खाने का मन होना बिल्कुल स्वाभाविक है। अगर इस बार आप आलू, प्याज या गोभी के पकौड़ों और समोसों से हटकर कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो कटहल के कबाब एक शानदार विकल्प हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम ये कबाब स्वाद में इतने लाजवाब होते हैं कि इन्हें खाने के बाद हर कोई दोबारा मांगने लगेगा।