इंटरैक्ट क्लब ऑफ रायपुर एलीट का स्थापना समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस द्वारा प्रायोजित इंटरैक्ट क्लब ऑफ रायपुर एलीट का स्थापना समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया और समाज सेवा, नेतृत्व विकास तथा नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस द्वारा प्रायोजित इंटरैक्ट क्लब ऑफ रायपुर एलीट के रोटरी वर्ष 2026-27 का स्थापना समारोह 12 जुलाई 2026 को उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण करते हुए समाज सेवा, नेतृत्व विकास और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।