पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार अब राहुल गांधी का इंटरव्यू लेना चाहती हैं, सियासत गरमाई
नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग, जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मानवाधिकार और प्रेस स्वतंत्रता पर सवाल पूछा था, अब राहुल गांधी का इंटरव्यू लेना चाहती हैं। पीएम मोदी से जवाब नहीं मिलने के बाद हेले लिंग ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी, जिस पर राहुल गांधी ने भी निशाना साधा। अब इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।
UNITED NEWS OF ASIA. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नॉर्वे दौरे के दौरान मानवाधिकार और मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से फोन इंटरव्यू के लिए समय मांगा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए हेले लिंग ने पूछा कि क्या वह मंगलवार को नॉर्वेजियन समय के अनुसार फोन इंटरव्यू के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने लिखा कि यह जानना दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी नॉर्वे की यात्रा को किस नजरिए से देखते हैं। हालांकि राहुल गांधी की तरफ से अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।