बैकवर्ड लिंक के आधार पर गांजा सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, मामले में अब तक 5 आरोपी पकड़े गए
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में बैकवर्ड लिंक के आधार पर ओडिशा के सोनपुर से कथित गांजा सप्लायर देवेंद्र साहू उर्फ गुल्लू साहू को गिरफ्तार किया है। 4 अगस्त को तेलीबांधा क्षेत्र में 191.525 किलोग्राम गांजा और करीब 1.20 करोड़ रुपये की सामग्री से लदा ट्रक जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आए लिंक के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र साहू को गिरफ्तार किया। मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में बैकवर्ड लिंक के आधार पर ओडिशा के सोनपुर से कथित गांजा सप्लायर देवेंद्र साहू उर्फ गुल्लू साहू को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए इंड-टू-इंड विवेचना की जा रही है। वहीं नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश का सिलसिला जारी है।