निःशुल्क सर्वश्रेष्ठ गृह उद्यान प्रतियोगिता: 5 दिसंबर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा निःशुल्क गृह उद्यान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रविष्टि की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 है। विजेताओं को 9–11 जनवरी 2026 को राज्यस्तरीय फल–फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी में सम्मानित किया जाएगा।

Nov 21, 2025 - 17:15
 0  8
निःशुल्क सर्वश्रेष्ठ गृह उद्यान प्रतियोगिता: 5 दिसंबर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

 UNITED NEWS OF ASIA.  अमृतेश्वर सिंह, रायपुर | प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी एवं सचिव निर्भय धाडीवाल द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि सोसायटी द्वारा निःशुल्क सर्वश्रेष्ठ गृह उद्यान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि पुरस्कार वितरण 9, 10 और 11 जनवरी 2026 को होगा।

प्रतियोगिता में चार श्रेणियाँ शामिल हैं—बड़ा उद्यान, मंझला उद्यान, छोटा उद्यान और छत पर बागवानी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, वहीं प्रत्येक श्रेणी के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को ग्रीन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बेबीलॉन कैपिटल द्वारा विशेष गिफ्ट कूपन भी प्रदान किए जाएंगे। विजेताओं का सम्मान प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यानिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन, जिंदल स्टील लिमिटेड, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, आईजीकेवाय तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय फल–फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी के दौरान किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उद्यान प्रतियोगिता प्रभारी से संपर्क किया जा सकता है—
मनीषा त्रिवेदी: 9425509229
डी.के. तिवारी: 9826151825

पंजीयन प्रक्रिया:
प्रतिस्पर्धी अपने पूरा नाम, पता, बागवानी के चार फोटोग्राफ और 1 मिनट का वीडियो 5 दिसंबर 2025 तक व्हाट्सएप नंबर 6265783779 पर भेज सकते हैं।