दुर्ग में पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस मनाया गया, सेवानिवृत्त सचिवों का हुआ सम्मान
दुर्ग जिले के 36 पोर्ट कोलिहापुरी में ग्राम पंचायत सचिव संगठन द्वारा पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों का सम्मान किया गया। सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर ने पंचायत सचिवों की ग्रामीण विकास और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहिताश सिंह भुवाल, दुर्ग l दुर्ग जिले के 36 पोर्ट कोलिहापुरी में ग्राम पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर लंबे समय तक ग्रामीण विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों का स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में पंचायत सचिव, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।