दुर्ग: बुजुर्ग दंपत्ति से लूट करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद
दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के एक दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
UNITED NEWS OF ASIA, दुर्ग l दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।