‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान में डॉ. संपत अग्रवाल ने लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नवा रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपनी मां की स्मृति में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपनी मां की स्मृति में पौधारोपण कर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।