डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा: NH पर 5 की मौत, 1 गंभीर घायल

डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर किकरातालाब गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Apr 12, 2026 - 13:09
 0  5
डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा: NH पर 5 की मौत, 1 गंभीर घायल

UNITED NEWS OF ASIA. ओमप्रकाश परस्ते, डिंडोरी l डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यह हादसा जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर किकरातालाब गांव के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पाँच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और नियंत्रण बढ़ाने की मांग की है।