वार्ड 4 और 5 में स्ट्रीट लाइट विद्युतीकरण कार्य का शुभारम्भ, नगर पालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 4 और 5 में स्ट्रीट लाइट विद्युतीकरण कार्य का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। इस कार्य से क्षेत्र में रात्रिकालीन सुरक्षा, आवागमन की सुविधा और नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

Feb 21, 2026 - 13:22
 0  31
वार्ड 4 और 5 में स्ट्रीट लाइट विद्युतीकरण कार्य का शुभारम्भ, नगर पालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

UNITED NEWS OF ASIA. हितेश पांडेय, जांजगीर चांपा | दीपका। नगर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए दीपका नगर के वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में स्ट्रीट लाइट विद्युतीकरण कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया गया। यह कार्य नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा स्वीकृत विकास योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है।