कांग्रेस के दबाव में BJP झुकी, 200 यूनिट फ्री बिजली बिल की घोषणा

रायपुर में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के लगातार आंदोलन के दबाव में BJP सरकार ने 200 यूनिट फ्री बिजली बिल की घोषणा की। उपाध्याय ने चेताया कि 400 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा नहीं होने तक कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी।

Nov 19, 2025 - 11:02
 0  27
कांग्रेस के दबाव में BJP झुकी, 200 यूनिट फ्री बिजली बिल की घोषणा

 UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार किए जा रहे आंदोलन और जनसहभागिता के दबाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार को झुकना पड़ा और 200 यूनिट तक बिजली बिल फ्री करने की घोषणा करनी पड़ी। उपाध्याय ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को 400 यूनिट फ्री बिजली बिल का लाभ देती रही, लेकिन वर्तमान सरकार इसे चालू नहीं कर रही। इसलिए कांग्रेस पार्टी लगातार सड़क पर आंदोलन करती रहेगी और जनता के साथ किए गए इस छलावे को उजागर करती रहेगी।

उन्होंने चेताया कि विधानसभा चुनावों में 400 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा केवल वोट लेने के लिए की गई थी, लेकिन सत्ता में आते ही BJP अपनी पुरानी फितरत के अनुसार वादों से मुकर रही है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तब तक आंदोलन जारी रखेगी जब तक 400 यूनिट फ्री बिजली बिल की घोषणा नहीं की जाती।