छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन को लेकर सभी जिलों के कलेक्टरों और विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। इस वर्ष वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सभी शासकीय कार्यक्रमों में सामूहिक गायन भी कराया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, विभागीय प्रमुखों और संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण, भव्य और प्रेरणादायी वातावरण में मनाया जा सके। इस वर्ष का आयोजन विशेष महत्व का होगा क्योंकि राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।